फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी-पीजी एंट्रेंस कोर्सेज के दाखिले 18 से

Sat, 16 Jul 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर (यूजी-पीजी) के प्रवेश परीक्षा वाले कोर्सेेज के लिए दाखिला प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यूजी के छह कोर्सेज व पीजी के लगभग 60 से अधिक कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं 19 जून से 23 जून तक हो चुकी हैं।
विज्ञापन


परीक्षाएं दे चुके छात्रों को 16 जुलाई रात 11 बजे तक दाखिला पोर्टल पर बारहवीं के अंक भरने होंगे। इसके बाद यूजी स्तर पर कॉलेज कैटेगिरी के मुताबिक 18 जुलाई को पहली सूची जारी की जाएगी।

सूची में नाम पर आने पर छात्र को दाखिला पोर्टल पर दोबारा जाकर दाखिला फॉर्म डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट आउट लेकर आवंटित किए गए कॉलेज में जाना होगा। ऐसा ही पीजी के छात्रों को पीजी दाखिला पोर्टल पर जाकर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजी-पीजी दाखिला शेड्यूल
पहली सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान-18 से 21 जुलाई तक
दूसरी सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान 23 जुलाई से 25 जुलाई
तीसरी सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान 27 जुलाई से 28 जुलाई
चौथी सूची, दस्तावेजों की जांच, दाखिला व फीस भुगतान 30 जुलाई से 1 अगस्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें