फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के तबादले से स्कूलों में पढ़ाई ठप, खाली बैठे रहते हैं विद्यार्थी

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षकों के तबादलों से जिले के कई स्कूलों में पढ़ाई ठप हो गई है। इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन


इन स्कूलों में पहले से ही कम शिक्षक थे, उनका भी तबादला कर दिया गया। नए शिक्षकों ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। फरीदाबाद ब्लॉक के गांव बुआपुर, लालपुर, फैजपुर, ईमादुद्दीनपुर, चांदपुर के स्कूलों में पहले तीन या चार शिक्षक थे, अब यहां इक्का-दुक्का शिक्षक ही बचे हैं। 

बच्चे घरों से तैयार होकर स्कूल आ जाते हैं लेकिन स्कूलों में दिनभर खाली बैठे रहते हैं। इसी तरह राजकीय प्राथमिक स्कूल लालपुर में तीन शिक्षक थे। नई स्थानांतरण नीति के अंतर्गत तबादला होने के कारण अब स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं बचा है। 
विज्ञापन


अव्यवस्था फैलती देख खंड शिक्षा कार्यालय ने यहां पड़ोसी स्कूल से एक शिक्षक को अस्थायी तौर पर जिम्मेदारी दी है ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। ग्रामीण रामलाल ने बताया कि शिक्षकों का तबादला होने से स्कूल में बच्चों को देखने वाला कोई नहीं है। 

यह चिंता का विषय है। हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि जेबीटी के तबादले के बाद दर्जनों स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। इस बारे में वे शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें