फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगे पोस्टर फाड़कर जलाए, पोस्टरवार की रही थी खूब चर्चा

Mon, 11 Jul 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
महेश शर्मा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ लगे पोस्टर भाजपा समर्थकों ने फाड़कर जला दिए। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा और पूर्व महामंत्री कपिल गुर्जर की तरफ से डॉ. महेश शर्मा को केबिनेट मंत्री न बनाने और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्यमंत्री का जिम्मा हटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए शहर में कई जगह पोस्टर लगे थे।
विज्ञापन


इन लोगों के नाम से सोशल मीडिया पर भी भाजपा के इस पोस्टरवार की खूब चर्चा रही। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ इस तरह की गतिविधि से नाराज समर्थकों ने चौराहे पर टंगे पोस्टरों को उतारकर फाड़ा और आग लगा दी। 

इन पोस्टरों पर अतुल शर्मा और कपिल गुर्जर के फोटो पर स्याही भी लगा दी। इस मसले पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी का कहना है कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ गलत बात छपवाने वालों के पोस्टर जलाकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि अतुल शर्मा को भाजपा से पहले ही निकाला जा चुका है। पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने वाले बाकी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें