फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में प्रमाणपत्र लेने के लिए देनी होगी जानकारी

Thu, 10 Jan 2019 10:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में अब किसी भी तरह के सर्टिफिकेट (प्रमाण पत्र) लेने के लिए आवेदक को जरूरी जानकारी देनी होगी। यदि आवेदक मांगी गई जरूरी जानकारी नहीं देता है तो उससे किसी तरह का व्यवहार नहीं किया जाएगा। यदि आधी जानकारी भी आवेदक देता है तो किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार देखने में आता है कि डिग्री, मार्कशीट या इनकी डुप्लीकेट प्रति लेने के लिए आवेदन बिना जरूरी सूचना दिए आवेदन कर देते हैं। ऐसे में उनके आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो पाती है।

ऐसे में छात्रों व प्रशासन की सहूलियत के लिए परीक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जरूरी सर्टिफिकेट लेने के लिए छात्र को आवेदन करते समय जरूरी जानकारी देनी ही होगी। आवेदकों को एक निर्धारित पर फॉर्म पर अपना नाम, पिता का नाम, यूनिवर्सिटी एनरोलमेंट नंबर, कोर्स का नाम, परीक्षा रोल नंबर, पास होने का वर्ष की जानकारी अनिवार्य रूप से देनी होगी। तभी उसे सर्टिफिकेट मिल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें