फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कहीं फेक तो नहीं, यूजीसी की वेबाइट पर करें चेक

Thu, 01 Jun 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद ओपन डेज में छात्रों अभिभावकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों और उनके अभिभावकों ने 12वीं के अंक, बेस्ट फोर के आधार पर कॉलेज और कोर्सेज से संबंधित सवाल पूछे। एक्सपर्ट की टीम ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


बुधवार को ओपन डेज का आखिरी दिन है। इसके बाद कॉलेज स्तर पर ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को छात्रों ने कई ऐसे विश्वविद्यालय को लेकर सवाल पूछे जो कि फेक यूनिवर्सिटी के कैटिगरी में आते हैं। एक्सपर्ट ने साफ कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालय पर जाने से पहले वह यूजीसी की वेबसाइट पर जाकर फेक यूनिवर्सिटी की सूची चेक करें।

प्रश्न: मेरी बेटी राजनीति विज्ञान में ऑनर्स करना चाहती है, लेकिन राजनीति शास्त्र विज्ञान में नंबर अच्छे नहीं हैं तो क्या बेस्ट फोर में उसके अंक कम हो जाएंगे?      
विज्ञापन

उत्तर: जिस विषय में ऑनर्स करना चाह रहे हैं उस विषय को बेस्ट फोर में रखना ही पड़ता है। अगर उसे बेस्ट फोर में शामिल नहीं किया तो उसके 2.5 अंक कट जाएंगे।       
प्रश्न: मैंने भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और मनोविज्ञान से 12वीं की परीक्षा पास की है। अब मनोविज्ञान विषय से स्नातक करना चाहती हूं। क्या मेरे अंक कटेंगे?       
उत्तर: नहीं, अगर बेस्ट फोर में आपके पास कोई विषय है तो आप उसे चुनकर कला विषयों में दाखिला ले सकती हैं। कॉमर्स स्ट्रीम से आर्ट्र्स में आने पर भी इसी तरह का प्रावधान है। इसमें नंबरों की किसी तरह की कटौती नहीं होती है।       
प्रश्न: मैं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आती हूं। क्या डीयू में इस वर्ग के लिए कोई विशेष आरक्षण मिलता है?       
उत्तर: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कोई आरक्षण नहीं है। सिर्फ एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षण होता है। सामान्य वर्ग में आवेदन करना होगा। हां कुछ कॉलेज अपने स्तर पर इस वर्ग को छात्रवृत्ति देते हैं।       
प्रश्न: 12वीं कॉमर्स से की है। 83 फीसदी अंक मिले हैं। क्या मुझे डीयू के किसी कॉलेज में बीकॉम में दाखिला मिल सकता है?       
उत्तर: कटऑफ आने के बाद ही पता चलेगा कि आपको किस कॉलेज में दाखिला मिलेगा। बीते साल के कटऑफ काफी हाई रहे हैं। इसलिए आपको दूसरे विकल्पों को भी ध्यान में रखना चाहिए।       
प्रश्न: आवेदन के दौरान क्या हम कोर्स और कॉलेज दोनों के विकल्प चुन पाएंगे?       
उत्तर: इस बार आपको आवेदन के दौरान सिर्फ कोर्सेज का चुनाव करना है। कॉलेज कटऑफ आने के बाद तय होगा। एक कोर्स चुन लेने के बाद आप उन सभी कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं जहां-जहां वह कोर्स होगा।
 
कल से कॉलेज स्तर पर आयोजित होगा ओपन डेज       
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर बुधवार को ओपन डेज का आखिरी दिन है। बृहस्पतिवार से डीयू के अलग-अलग कॉलेजों मेें ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इसकी शुरुआत बुधवार से ही आईपी कॉलेज से होगा। 31 मई को इन्द्रप्रस्थ कॉलेज ऑफ वूमेन में ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एक जून को कमला नेहरू कॉलेज, 2 जून को हंसराज कॉलेज। 6 जून को अंबेडकर कॉलेज में आयोजन किया जाएगा। छात्र ओपन डेज की जानकारी कॉलेज की वेबसाइट पर या फिर डीयू के हेल्प डेस्क पर जाकर ले सकेंगे।       
हेल्पडेस्क करता रहेगा मदद       
डीयू ने साफ किया है कि नॉर्थ कैपस में कांफ्रेंस रूम में ओपन डेज तो बंद हो जाएंगे। मगर यथास्थित कमरा नंबर 5 में हेल्प डेस्क चलती रहेगी। छात्र यहां आकर अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं। छात्रों को यहां हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। छात्रों को ऑनलाइन आवेदन का डेमो भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा छात्र ऑनलाइन ग्रीवांस फॉर्म भरकर भी अपने समस्या का समाधान 24 घंटे में पा सकते हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें