फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन योग मुद्राओं से सीखाया डिप्रेशन डिस्टेंस, एनर्जी लेवल बढ़ाने का तरीका

Tue, 17 Jan 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
योग आसन का प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीवन में अवसाद यानी डिप्रेशन और थकान से दूरी बनाए रखने के लिए योग संस्‍थान ही नहीं स्कूल भी आगे आए हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम के एक स्कूल में योग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें आसान से आसनों और मुद्राओं से डिप्रेशन डिस्टेंस (अवसाद से दूरी) का कैसे तरीका छात्र-छात्राओं ने सुझाया। सेक्टर-4/7 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आयोजित इंटर सेंटर योग चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को हुआ।
विज्ञापन

बेस्ट है प्राणायाम, पर्वतासन

योग मुद्रा में छात्र। - फोटो : अमर उजाला
चैंपियनशिप के लड़कों व लड़कियों के मुकाबले में लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लड़कियों के 8 से 12 आयुवर्ग में रश्मि प्रथम, किरण द्वितीय व सोनम तृतीय स्थान रही। 12 से 15 आयुवर्ग में राखी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, दीपिका व पूजा संयुक्त रूप से तृतीय रही। 15 से 19 आयुवर्ग में प्रियंका प्रथम, प्रतिभा द्वितीय व गायत्री तृतीय रही। 19 से 25 आयुवर्ग में लक्ष्मी प्रथम, माधुरी द्वितीय व ललिता तृतीय रही। यहां डिप्रेशन डिस्टेंस के लिए बेस्ट तरीका प्राणायाम के आवर्तन और पदमासन को बताया। प्रदर्शन कर बताया कि अगर इसे रोज किया जाए तो और भी कई प्रकार के रोगों को दूर भगाने में फायदेमंद होता है। 

प्रकृति से करें मित्रता

योग मुद्रा का आसन बताते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
लड़कों के 8 से 12 आयुवर्ग में अनुभव प्रथम, हेमंत द्वितीय व गौरव तृतीय स्थान पर, 12 से 15 आयुवर्ग में गौरव प्रथम, प्रभात द्वितीय, विपिन व अर्जुन संयुक्त रूप से तृतीय रही। 15 से 19 आयुवर्ग में दीपक प्रथम, सचिन द्वितीय व प्रजवान तृतीय स्थान पर और 19 से 25 आयुवर्ग में वेदप्रकाश प्रथम, रोहित द्वितीय व कमल तृतीय स्थान पर रहा। यहां उर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रकृति से मित्रता करने को कहा। बताया कि यदि रोजाना सुबह उठकर फ्रेश हवा ली जाए, कम से कम आधा घंटा वॉक की जाए तो अपने आप से एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। 

छात्र जीवन के लिए भी जरूरी है योग

ये भी है योग की मुद्रा। - फोटो : अमर उजाला
योगा कोच पूनम का कहना है कि योग को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। छात्र जीवन के लिए भी योग क्रिया बहुत जरूरी है। इंटर सेंटर प्रतियोगिता के जरिये जिला स्तर की टीम का चयन किया गया है। अव्वल रहे सभी खिलाड़ियों को अब फरवरी में होने वाली राज्य स्तरीय मुकाबले में भाग लेने का मौका मिलेगा। बेस्ट 8 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

सबके लिए जरूरी है योग

योग प्रतियोगिता से छात्रों ने सीखायीं योग मुद्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बताया कि रोजमर्रा की लाइफ में अगर योग क्रिया को भी जोड़ लिया जाए तो आधी से ज्यादा परेशानी स्वतः ही दूर हो जाती है। छात्र हो या सामान्य व्यक्ति आज सभी के लिए योग करना अत्यंत आवश्यक है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें