फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कोटे में दाखिले के लिए ट्रायल शुरू, ऑनलाइन दी जा रही जानकारी

Sun, 26 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कोटे के लिए ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में खेल कोटे के दाखिले के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल शुरू हो चुके हैं। ट्रायल व फिटनेस टेस्ट को लेकर चयनित स्थानों पर छात्रों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


शनिवार को भी बेसबाल, वॉलीबाल, तलवारबाजी समेत कई खेलों के लिए फिटनेस टेस्ट व ट्रायल हुए। अभी चूंकि दो जुलाई तक खेल कोटे के दाखिलों के लिए ट्रायल व फिटनेस टेस्ट होना है, ऐसे में डीयू स्पोर्ट्स काउंसिल ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना डैश बोर्ड जरूर देखें। 

दरअसल जिन छात्रों ने खेल कोटे के तहत आवेदन किया है, इस बार उनका डैश बोर्ड तैयार किया जा रहा है।  दाखिले के लिए इस बार ऑनलाइन सिस्टम है। लिहाजा इस कोटे के संबंध में जानकारी छात्रों को ऑनलाइन ही दी जा रही है।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि इस डैश बोर्ड पर छात्रों को ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी ट्रायल व फिटनेस के लिए कौन योग्य है कौन अयोग्य। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि छात्रों को भी आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि तीन साल पुराने प्रमाणपत्रों को ही वैध माना जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें