फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Fri, 16 Dec 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए जीवा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेक्टर 21बी स्थित इस स्कूल में बुधवार को हुई प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
हर वर्ष होने वाली इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यालय के छात्रों को विजेता घोषित किया जाता है।  प्रथम चरण की प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों में लिखित परीक्षा के रूप में आयोजित की जा चुकी है। सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों को ही दूसरे चरण की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में एनआईटी जोन के लगभग 152 विद्यालयों के 920 छात्रों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय के तीन छात्रों के दल ने स्पर्धा में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान व उपाध्यक्ष चंद्रलता चौहान ने कहा कि हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य बनता है कि हम यातायात नियमों का पालन करें और समाज को सुरक्षित बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें