अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चुनाव से पूर्व की गई घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए बुधवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया।
नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट्स फैकल्टी के बाहर किए गए इस प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि एबीवीपी मांगों को लेकर बीते तीन साल से आंदोलन करती आ रही है।
जिनमें नए हॉस्टल खोले जाने, प्रिटेंड मार्कशीट उपलब्ध कराने, सभी छात्रों के लिए मेडिकल कार्ड शुरू करने, विश्वविद्यालय स्टेडियम व स्पोर्ट्स ग्राउंड खोले जाने, गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पीसीआर चलाने, यू-स्पेशल बसें चलाने, स्पेशल चांस व सप्लीमेंट्री एग्जाम शुरू करने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में नव-निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष अमित तंवर, उपाध्यक्ष प्रियंका छाबड़ी व सचिव अंकित सांगवान भी शामिल हुए।