दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में स्नातक कोर्सेज में दाखिलों के लिए जून से शुरगू हुई दाखिले की रेस मंगलवार को समाप्त हो गई।
रेगुलर कॉलेजों में दाखिले के साथ ही एनसीवेब में भी अब किसी तरह से दाखिले नहीं होंगे। न ही सामान्य या फिर रिजर्व कैटेगिरी के लिए कोई कट ऑफ आएगी। अब केवल डीयू में दाखिला स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में ही लिया जा सकता है।
रेगुलर कॉलेज की आठवीं व एनसीवेब की सातवीं कट ऑफ केदाखिले मंगलवार को संपन्न होते ही बीते दो माह से चली आ रही दाखिले की रेस खत्म हो गई है।
डीयू ने 30 अगस्त तक की ही तिथि दाखिलों के लिए तय की थी लिहाजा सुबह की पाली वाले कॉलेजों में दोपहर एक बजे तक व शाम की पाली वाले कॉलेजों में शाम सात बजे तक दाखिले हुए।
सीटें बची होने के कारण यह कयास लगाए जा रहे थे कि रिजर्व कैटेगिरी के दाखिले शायद जारी रहें लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।
सामान्य के साथ ही रिजर्व कैटेगिरी के लिए भी दाखिलेन के अवसर समाप्त हो गए हैं। अब छात्रों के पास केवल एसओएल में ही दाखिले का विकल्प बचा हुआ है।