फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिले की रेस समाप्त

Sat, 24 Sep 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए बीती जुलाई से जारी ऑनलाइन दाखिले की रेस बृहस्पतिवार देर रात समाप्त हो गई। लगभग दो माह से अधिक चली दाखिला प्रक्रिया में इस साल एक लाख 37 हजार दाखिले हुए हैं। हालांकि बीते साल के मुकाबले में यह संख्या कम है। 
विज्ञापन


बीते साल एसओएल में एक लाख 43 हजार दाखिले हुए थे। इस साल कम दाखिले होने केपीछे देरी से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया को बताया जा रहा है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो सी.एस दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो गई।

इस बार दाखिला प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया था। ऐसे में बृहस्पतिवार देर रात तक कुल एक लाख 37 हजार दाखिले हुए हैं। यह बीते साल के मुकाबले में कम है। बीते साल ऑफलाइन व ऑनलाइन मिलाकर एक लाख 43 हजार दाखिले हुए थे। 
विज्ञापन


जिसमें से एक लाख 10 हजार दाखिले ऑनलाइन हुए थे जबकि ऑफलाइन दाखिलों की संख्या 33 हजार थी। हालांकि  इस बार ऑनलाइन दाखिले ने रफ्तार प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है। 

दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त होनी थी लेकिन छात्रों को राहत देते हुए दाखिला तिथि को 22 सितंबर तक बढ़ाया गया था। इस एक सप्ताह में ही लगभग चार हजार दाखिले हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ मिला है। उन्हें एसओएल में आकर चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस कारण से उनकेधन व समय दोनों की ही बचत हुई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें