जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में हॉस्टल की समस्या को देखते हुए जेएनयू छात्रसंघ बृहस्पतिवार से विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रहा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित कुमार पांडे ने बताया कि हॉस्टल की समस्या दूर नहीं हो रही है। छात्र दूर-दराज के पिछड़े इलाकों से आते हैं, जोकि कैंपस से बाहर किराये पर कमरा नहीं ले सकते हैं।
क्योंकि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में छात्र समेत कई छात्रांए सीट छोड़ रही हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मामले में कोई राहत नहीं दे रहा है। मजबूरी में छात्रों को कमरे भी शेयर करने पड़ रहे हैं।