फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी सीटों को लेकर एनएसयूआई की भूख हड़ताल जारी

Sat, 13 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NSUI
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी सीटों के मुद्दों को लेकर एनएसयूआई की बृहस्पतिवार से शुरू हुई भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। दूसरे दिन भूख हड़ताल के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया। 
विज्ञापन


इस भूख हड़ताल को ऐसे छात्र भी समर्थन दे रहे हैं जिन्होंने डीयू में एलएलबी के लिए आवेदन किया हुआ है। अनशन पर बैठे एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विश्वनाथ बघेला ने कहा कि डीयू प्रशासन छात्रों के भविष्य को लेकर खिलवाड़ कर रहा है लेकिन छात्रों के हितों की लड़ाई  को जारी रखा जाएगा।

दरअसल बीसीआई की सिफारिश  केकारण 2310 सीटों में लगभग हजार सीटों की कटौती होने की स्थिति बन रही है। ऐसे में एनएसयूआई का कहना है कि डीयू को 2310 सीटों पर ही प्रवेश लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि डीयू प्रशासन हमारी मांगों को अनदेखा कर रहा है। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें