फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नए वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर खोलेगी

Tue, 17 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
FILE PHOTO
विज्ञापन
दिल्ली सरकार नए वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी कर रही है। इन सेंटरों के माध्यम से कौशल शिक्षा को प्रमोट किया जाएगा जबकि मौजूदा संस्थानों में सुधार भी किया जाएगा। ये बातें उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से आए प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन



इस बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारना चाहती है। सरकार शिक्षकों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रिटेल, हॉस्पिटेलिटी, ट्रेवल टूरिज्म व पेरामेडिक्स ट्रेनिंग ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें कौशल प्रशिक्षण की आवश्यकता है। हम कुछ वोकेशनल प्रशिक्षण सेंटर स्थापित करेंगे जहां कंटेंट, कम्यूनिकेशन व प्रेजेंटेशन पर जोर दिया जाएगा।


भविष्य की जरूरत के हिसाब से अभी चल रहे पाठ्यक्रमों में सुधार की दिशा में भी काम किया जाएगा। इस दिशा में सिंगापुर सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है। संस्थानों को ऐसे तैयार किया जाएगा जिससे कि बच्चे अनुसंधान और विशेषज्ञता के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें। स्कूल वोकेशनल शिक्षा में भी सुधार की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें