फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लिस्ट किए गए फर्जीवाड़े में शामिल 11 कॉलेज

Sat, 30 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैंपस, एडमिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एमबीए में फर्जी एडमिशन दिखाकर समाज कल्याण की योजनाओं का धन हड़पने वाले 11 कॉलेजों को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया है। इन सभी कॉलेजों केप्रंबधन पर शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति योजना का धन हड़पने के लिए छात्रों का फर्जी एडमिशन दिखाने का आरोप है। यह कार्रवाई निदेशक, समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के निदेशक वीबी सिंह ने बताया कि 2015-16 के शैक्षिक सत्र में 11 कॉलेजों द्वारा जिन छात्रों का प्रवेश दिखाया गया था, उनमें करीब 70 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे।

इसकी छानबीन किए जाने पर पता चला कि जिन छात्रों का प्रवेश दिखाया गया है, वास्तव में उन छात्रों का एडमिशन हुआ ही नहीं है। इन कॉलेजों के प्रबंधनों ने शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाला धन हड़पने की नियत से यह फर्जीवाड़ा किया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय केकुलपति ने भी सभी कॉलेजों को नोटिस दिया था। मामले की जांच कराने पर शिकायत सही पाए जाने पर निदेशक समाज कल्याण ने इन सभी कॉलेजों को काली सूची में डालने और 5 साल तक इन कॉलेजों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ नहीं देने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा घपले की धनराशि वसूलने और सभी संबंधित कॉलेजों की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें