सीसीएसयू की 5वीं कटऑफ के तीसरे दिन नोएडा डिग्री कॉलेज में 14 दाखिले हुए। कॉलेजों को उम्मीद है कि इस बार दाखिले का औसत बढ़ेगा। यूनिवर्सिटी द्वारा लगातार कटऑफ जारी की जा रही है, लेकिन कॉलेजों की सीटें नहीं भर रही हैं।
इग्नू से पढ़ाई पूरी करने का मौका
इग्नू से स्नातक और परास्नातक पढ़ाई पूरी करने के लिए छात्रों को इस माह रजिस्ट्रेशन कराने का मौका है। छात्र 17 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
नोएडा डिग्री कॉलेज और सेक्टर-62 स्थित इग्नू सेंटर से फॉर्म खरीदा जा सकता है।