फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय दृष्टिहीन तथा बधिर जूडो प्रतियोगिता का आगाज

Mon, 16 Jan 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
judo karate
विज्ञापन
शहर में रविवार से तीन दिवसीय 5वीं राष्ट्रीय दृष्टिहीन तथा बधिर जूडो प्रतियोगिता-2017 शुरू हो गई है, इसकी शुरुआत राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने की। गुरुग्राम के स्कॉटिस हाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 518 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन



राज्यपाल ने प्रतियोगिता की दीप प्रज्ज्वलित करके शुरुआत की और प्रतिभागियों के साथ परिचय करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अच्छी सरकार का काम प्रत्येक जरूरतमंद की मदद करना है।

कहीं किसी प्रकार का भौतिक या शारीरिक अभाव हो, उसको दूर करना मुख्य रूप से समाज का काम तो है ही, परंतु यह कार्य सरकार का भी है। राज्यपाल ने कहा कि अब 21वीं सदी में भारत में ऐसी सरकार बनी है, जो अमीरों का कम अपितु गरीबों का ज्यादा ख्याल रखती है।
विज्ञापन



उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हरियाणा में पधारने पर स्वागत करते हुए कहा कि सामान्य व्यक्ति जो कर सकता है, आप उससे ज्यादा कर सकते हैं, इसलिए आप असामान्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का विचार अवनीश अवस्थी के मन में आया, जिसके लिए उनकी जितनी तारीफ करें वह कम है। 

इन्हें किया समानित
राज्यपाल ने इस मौके पर विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों तथा उन्हें प्रोत्साहित करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने गुरुग्राम के दिव्यांगों की विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले रणबीर सिंह सैनी को समानित करने के बाद उसकी उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बताया गया कि 16 वर्षीय रणवीर सिंह सैनी मानसिक रूप से निशक्त हैं और उन्होंने स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स में गोल्फ में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें