फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी अनुपम बनी एकेटीयू टॉपर

Sun, 05 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
aktu student anupam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने शनिवार को बी-टेक प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा और एक किसान की बेटी अनुपम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉप किया है। अनुपम की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।  
विज्ञापन

      
धेदा गांव निवासी जितेंद्र सिंह किसान हैं। परिवार में बेटा शुभम और दो बेटियां रूपम व अनुपम हैं। कॉलेज के चेयरमैन राकेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने बीटेक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया।

बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा अनुपम ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कंप्यूटर साइंस में विश्वविद्यालय टॉप किया है। अनुपम के अलावा मोदीनगर निवासी अनमोल बंसल ने 91 प्रतिशत, अनुराधा और पंकज जनोती ने 90 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अनुपम ने दसवीं में 10 सीजीपीए और बारहवी कक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें