फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GURUGRAM : राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम का चयन

Sun, 05 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
TEERANDAJI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए शनिवार को शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हरियाणा टीम का चयन किया गया। चयन की प्रक्रिया ट्रायल के बाद हुई। ट्रायल में बड़ी संख्या में तीरंदाजों में भरपूर उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से 37वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 22 मार्च तक भुवनेश्वर में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों ने कहा कि वह प्रतियोगिता में हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। 

इस बात की जानकारी हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव रामनिवास हुड्डा ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद कंपाउंड राउंड में लड़कों के वर्ग में पलवल के जोगिंद्र, मयंक रावत, गुरुग्राम के अजय दलाल, हिसार के दिग्विजय धायल व लड़कियों के कंपाउंड राउंड में हिसार की नीतू मलिक, गुरुग्राम की जैसमीन, हिसार की शालू व सोनीपत की छाया शर्मा का चयन हुआ।
विज्ञापन


हुड्डा ने बताया कि इंडियन राउंड के ब्वॉयज वर्ग में हिसार के राहुल, सोनू व भिवानी के अंकित का चयन किया गया है। लड़कियों के इंडियन राउंड में सिरसा के अंकुर शर्मा, टिशा पुनिया, रितु व फरीदाबाद की रूबी का चयन हुआ है।

रिकर्व राउंड में लड़कियों में करनाल की रिया तेवतिया, फरीदाबाद की हिमानी, हिसार की ज्योति हिसार चयनित हुई हैं। वहीं, रिकर्व राउंड के लड़कों के वर्ग में हिसार के प्रवीण कुमार, अंकित सिंह, भिवानी के हेमंत कुमार व फरीदाबाद के विशाल अहलावत का चयन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें