शहर के नॉलेज पार्क स्थित एक्यूरेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में यूरोपियन हायर एजुकेशन कमीशन के शिष्टमंडल ने दौरा किया। टीम में शामिल सदस्यों ने छात्रों को यूरोपीय देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया।
इस दौरान शिष्टमंडल के सदस्य मिनी डेनियल ने छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली स्कॉलरशिप और जरूरी परीक्षाओं के विषय में बताया। वहीं, स्लोवाकिया के माइकल फैदक ने भौगोलिक स्थिति और शिक्षा में दी जाने वाली सुविधाओं से छात्रों को अवगत कराया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. प्रवीण पचौरी, मैनेजमेंट के निदेशक डा. राजीव भारद्वाज, और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।