स्कूल में फीस वृद्धि के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पैरेंट्स एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई का आदेश दिया।
शनिवार को जगत फार्म पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। पिछले दिनों फीस वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन को लेकर चर्चा की गई। एसोसिएशन की मांग पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन की अध्यक्षा नीति श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं। दो दिनों में बेसिक शिक्षा अधिकारी से पदाधिकारी मिलेंगे।