फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया दिए जा रही है गिफ्ट पर गिफ्ट: सहवाग

Fri, 23 Dec 2016 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम के रेपिड मेट्रो सिकंदरपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेते भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि टीम इंडिया को मैं क्या गिफ्ट दूं वह तो खुद देश को एक के बाद एक गिफ्ट दिए जा रही है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को भी याद करते हुए बताया कि किस तरह वह ग्राउंड में स्कूटर पर आशीष नेहरा के साथ अभ्यास के लिए जाते थे। उन्होंने कहा कि हर किसी को जरूरतमंद बच्चों की मदद करनी चाहिए। जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आए। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने यह बातें बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के रैपिड मेट्रो स्टेशन पर आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया।

उनका कहना था कि इन बच्चों को गिफ्ट देना चाहिए। जिससे उन्हें खुशी मिल सके। सहवाग ने कहा उन्हें बचपन में क्रिसमस के बारे में जानकारी नहीं थी। मगर अब अपने बच्चों के लिए सेंटा बनना पड़ता है। 
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि वह टीम इंडिया को क्या गिफ्ट देना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि टीम खुद ही पूरे देश को गिफ्ट दे रही है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। कहा कि सभी काफी उम्दा खेल रहे हैं। जैसे ही सहवाग रैपिड मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे उनकी झलक पाने के लिए समर्थकों की भीड़ उमड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें