फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को स्वयं पर ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स करने का मौका

Sat, 05 May 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के लिए सरकार ने ऑनलाइन  रिफ्रेशर प्रोग्राम के लिए 75 राष्ट्रीय संसाधन केंद्रों (एनआरसी) को अधिसूचित किया है।

विज्ञापन


शिक्षकों को मूक प्लेटफार्म पर स्वयं के माध्यम से उक्त कोर्स करने होंगे।  इसमें एनआरसी, समाज विज्ञान, विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग, कला, भाषा, शिक्षण, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा नियोजन और प्रशासन, लोक नीति, नेतृत्व और शासन संचालन, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, खगोल विज्ञान तथा खगोल भौतिकी, निर्धारण और मूल्यांकन, अध्यापन कला और शोध विधि, नैनो साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे विभिन्न अध्ययन-विषय शामिल  हैं।
विज्ञापन


सरकार ने पंडित मदनमोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन (पीएमएमएमएनएमटीटी), आईआईएससी, आईयूसीएए, आईआईटी, आईआईएसईआर, एनआईटी, राज्य के विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान (एनआईटीटीटीआर), आईआईआईटी और मुक्त विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय संसाधन केंद्र (एनआरसी) के रूप में अधिसूचित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें