फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्टूडेंट्स रहें तैयार, मई के अंतिम सप्ताह में जारी होंगे सभी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट

Fri, 04 May 2018 09:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

मई के अंतिम सप्ताह में सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी होंगे। सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी बोर्ड ने संभावित तिथियां भी तय कर दी हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे 28 मई को जारी करने की योजना बनाई है। इसी तिथि के हिसाब से तैयारियां चल रही हैं। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक दोनों रिजल्ट एक ही दिन जारी किए जाएंगे।

उत्तराखंड बोर्ड ने भी रिजल्ट तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन 27 मई को जारी हो सकते हैं। इसी प्रकार, आईसीएसई के 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन 25 मई को जारी हो सकते हैं। हालांकि अभी तक किसी भी बोर्ड ने रिजल्ट की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें