फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया में सरपंचों से मांगी मदद 

Sun, 13 Aug 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार


-शत प्रतिशत दाखिले को पूरा करने में जुटा आईटीआई प्रबंधन 
-55 प्रतिशत अंक वालों को मिला दाखिले का मौका 
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शत प्रतिशत दाखिले का लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। अंतिम चरण की दाखिला प्रक्रिया के बाद भी आईटीआई में खाली सीटों पर दाखिले के लिए संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन


चौथी सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद भी 40 प्रतिशत सीट खाली पड़ी है, ऐसे में आईटीआई के लिए लक्ष्य पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। चंडीगढ़ में आयोजित बैठक पर दाखिला प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किए गए थे।

इसके लिए गांव के सरपंचों की मदद ली गई। माना जा रहा है कि अब तक हुई दाखिला प्रक्रिया में 35 प्रतिशत योगदान गांव के सरपंचों का रहा है। ओल्ड फरीदाबाद एवं ऊंचा गांव की महिला आईटीआई के प्रति खास रुझान देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय महिला आईटीआई में 214 सीटें है, लेकिन अभी विभिन्न ट्रेड में करीब 90 सीटें खाली हैं। पाली आईटीआई में भी सीट खाली है। उंचा गांव स्थित आईटीआई में कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स में सबसे ज्यादा दाखिले हुए हैं। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई में कारपेंटर और वेल्डर ट्रेडों में सबसे ज्यादा सीट खाली है। 

55 प्रतिशत अंक वालों को मिल रहा दाखिला 
सीट खाली रहने के बाद उम्मीद खो चुके कई विद्यार्थियों के लिए मौका मिला है। चौथी आवंटन सूची जारी होने के बाद शनिवार से 55 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को दाखिला मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने अपनी पसंदीदा आईटीआई में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन कराया। आईटीआई प्रबंधन दाखिला प्रक्रिया को सौ के आंकडे़ तक पहुंचाने में जुटा है।

खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है। 16 अगस्त से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारियां पूर्ण हो गई है।  -गजेंद्र कुमार, प्रिंसिपल, आईटीआई एनआईटी पंाच नंबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें