फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक वाले खिलाडिय़ों को मिला मौका

Sun, 13 Aug 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खेल नर्सरी के ट्रायल में खेल विभाग द्वारा तय पैमाने पर खिलाड़ी नहीं मिले। ऐसे में सीटों को भरने के लिए खेल विभाग ने अपने मानक में ही बदलाव कर दिया। पहले विभाग ने नर्सरी के लिए 21 अंकों के टेस्ट में 16 अंक वाले खिलाड़ी को ही जगह देने का फैसला लिया था, लेकिन खिलाड़ी नहीं मिलने के कारण अब 09 अंक वाले खिलाड़ी को भी शामिल कर लिया है।
विज्ञापन


यही कारण है कि अभी तक विभाग की ओर से फाइनल लिस्ट जारी नहीं की गई है। लिस्ट को फाइनल करने के लिए जिला खेल विभाग ने निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। अब इस पर खेल मुख्यालय को अंतिम मोहर लगनी बाकी है।

अंकों की कमी के पीछे खिलाडिय़ों की खराब फिटनेस है। बता दें कि विभाग ने 27 से 30 अगस्त को चारों खंड के 2300 खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया था। जिसमें से 900 खिलाडिय़ों का चयन किया जाना है। 
विज्ञापन


सोमवार तक होंगे आईटीआई में दाखिले
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चौथी काउंसिलिंग के तहत शनिवार को एडमिशन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ रही। इस काउंसलिंग में 55 फीसदी अंक वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जा रहा है। चौथी काउंसिलिंग में अब चुंनिदा ट्रेड में ही सीटें बची हुई हैं। जिससे छात्रों को पसंदीदा विषय नहीं मिल पा रहा है।

इलेक्ट्रीशियन और डीजल मैकेनिक ट्रेडों की सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं कारपेंटर और वेल्डर ट्रेडों में सबसे ज्यादा सीटें खाली हैं। आईटीआई प्राचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को 55 फीसदी या इससे अधिक अंक वाले छात्रों को बुलाया गया। रविवार को छुट्टी के बाद सोमवार को एडमिशन का अंतिम दिन रहेगा और बुधवार से सभी ट्रेड में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

जिला स्तरीय बास्केटबॉल होगा
जिला बास्केटबॉल एसोसिशन द्वारा अंडर-14 बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू किया जा रहा है। इसमें जिले की 40 टीमें शामिल होंगी। सेक्टर-57 स्थित प्रिजिडियम स्कूल में टूर्नामेंट 19 अगस्त तक खेल होगा। बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव ओमबीर ग्रेवाल ने बताया कि सितंबर में स्टेट चैंपियनशिप से पहले जिला स्तरीय मुकाबला कराया जा रहा है। इस मुकाबले से जिला स्तरीय टीम का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें