फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSUI को मिला महिमा चौधरी का समर्थन, छात्रों के लिए लगेगी पंचायत

Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनएसयूआई के कार्यक्रम में महिमा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में चारों सीटों पर जीत का दावा कर रही एनएसयूआई अब हर छात्रों  की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र पंचायत लगाएगी। 
विज्ञापन


इस छात्र पंचायत के माध्यम से एनएसयूआई छात्रों की समस्याओं को हल करेगी। एनएसयूआई ने मंगलवार को जारी किए गए घोषणा पत्र में इसे मुख्य मुद्दे के रूप में शामिल किया है। 

घोषणा पत्र में पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों और उनकी समस्याओं को भी फोकस किया गया है। मंगलवार को एनएसयूआई ने तीन अलग-अलग प्रकार (महिला, पूर्वोत्तर राज्य छात्र व कॉमन छात्र) के घोषणा पत्र जारी किए। यह पहला मौका है जब किसी छात्र संगठन ने इस तरह से घोषणा पत्र जारी किए हैं। 
विज्ञापन


अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए एनएसयूआई ने  हर कॉलेज केकॉरिडोर में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। 

एनएसयूआई केअध्यक्ष पद के उम्मीदवार निखिल यादव ने कहा कि डिजिटल युग में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जरूरी हो गए हैं, ऐसे में छात्रों को अपने नोट्स, पुराने पेपर देखने के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके लिए एनएसयूआई का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक कॉलेज के कॉरिडोर में विश्वविद्यालय के सहयोग से चार्जिंग स्टेशन लगवाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों से सीधे जुड़ाव के कारण नियमित रूप से कॉलेजों में छात्र पंचायत आयोजित करेगी। वहीं विश्वविद्यालय स्तर पर केन्द्रीय सहायता एवं सूचना केन्द्र की स्थापना करेंगे। 

एनएसयूआई सचिव पद की उम्मीदवार विनिता ढाका ने कहा कि यह प्रयास रहेगा कि सामान्य परिवार से आने वाले छात्रों के लिए शिक्षा के साथ रोजगार परक कार्यक्रम चलाया जाए।  छात्राओं के लिए एक विशेष समिति का गठन करना हमारा  लक्ष्य होगा। हॉस्टल की समस्या व रूम रेंट कंट्रोल एक्ट को लागू करने केलिए पहले की भांति प्रयास करते रहेंगे। 
 
एनएसयूआई संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार मोहित गरीड़ ने कहा खिलाड़ी होने के कारण खिलाड़ियों की समस्याओं को समझता हूं। उन्होंने कहा कि डीयू एक्ट अनुच्छेद 33 में स्वास्थय बीमा करने की बात है। हमारी कोशिश रहेगी कि यह स्वास्थ्य बीमा योजना छात्रों के लिए लागू हो। साथ ही बंद पड़े स्टेडियम खुलवाने का प्रयास रहेगा। 

एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन ने कहा कि अपने घोषणा पत्र में हमने उन्हीं मुद्दों को शामिल किया है जिन्हें हम पूरा कर सकें। वहीं, एआईसीसी मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डीयू में बड़ी संख्या में साधारण परिवारों से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए साधारण उम्मीदवार उतारे गए हैं। जो कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे। 

अभिनेत्री महिमा चौधरी भी घोषणा पत्र कार्यक्रम में एनएसयूआई को समर्थन देने के लिए पहुंची। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से छात्रों  के हितों के लिए काम करती है इसलिए मैं हमेशा इनके साथ खड़ी हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें