शांति, एकता व अखंडता का संदेश लेकर शनिवार को छात्र सड़क पर उतरे। मौका था रेयान इंटरनेशनल स्कूल की ओर से आयोजित मिनिथॉन-2016 रेस का। जिसमें एनसीआर के तकरीबन 100 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में प्रार्थना सभा के बाद हरीझंडी दिखा मिनिथॉन रेस को रवाना किया गया।
विजेता ट्रॉफी ओम पब्लिक स्कूल को मिली, जबकि प्रथम रनरअप रेयान ग्रेटर नोएडा व दूसरे रनरअप त्यागी मॉडर्न स्कूल रहा। इस मौके पर स्कूल की प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो का संदेश छात्रों तक पहुंचाया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि छात्रों का समग्र विकास ही संपूर्ण शिक्षा है।
छात्रों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेलों को महत्व देना चाहिए। प्रत्येक छात्र प्रतिभा संपन्न होता है, जरूरत है उसे मौका देने की। इस मौके पर राज्य की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने मिनिथॉन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू उप्पल ने बताया कि जिले के लगभग सभी स्कूलों के छात्र मिनिथॉन का हिस्सा बने। दौड़ का आयोजन आठ श्रेणियों में किया गया। लड़कियों के अंडर 12 आयुवर्ग में ओम पब्लिक स्कूल की तनीषा बैसला को प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान सेंट जोंस स्कूल की प्रेरणा सिरोही व रेयान ग्रेटर नोएडा की दिया चौहान को मिला।
लड़कों की श्रेणी में ओम पब्लिक स्कूल के दिनेश, अजय व रेयान गाजियाबाद के सौरभ नागर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 14 मुकाबले में सेंट जोंस प्रज्ञा, ग्रेटर नोएडा रेयान की खुशी व रेयान सोहना रोड गुडग़ांव की मेघा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़को में त्यागी मॉडर्न स्कूल के आमिर पहले, ओम पब्लिक स्कूल के शेखर दूसरे व अमित तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 16 आयुवर्ग में रेयान सोहना रोड की महक प्रथम, रेयान ग्रेटर नोएड की पलक व गिरीश हाई स्कूल की नीलम को तीसरा स्थान मिला।
लड़कों में त्यागी मॉडर्न स्कूल के भरत सिंह पहले, रेयान गाजियाबाद के प्रियांश दूसरे व त्यागी स्कूल की रूबिन तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कियों के 18 आयुवर्ग में रेयान वसंतकुंज की दीपिका पहले, ओम पब्लिक स्कूल की बबीता दूसरे और रेयान ग्रेटर नोएडा की चीना तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों में राजकीय स्कूल के प्रमोद पहले, स्कॉलर प्राइड के जतिन दूसरे और जीएम स्कूल के साईकुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।