फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट आने पर छात्रों का कॉलेज गेट पर हंगामा

Tue, 20 Jun 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष का परीक्षाफल खराब आने पर छात्रों ने सोमवार को एकत्र होकर कॉलेज गेट पर हंगामा किया। कापियों को दोबारा जांचने की मांग करते हुए प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


छात्र सोमवार को मिहिर भोज कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र संघ के कार्यालय पर एकत्र हुए और बीएसी प्रथम वर्ष 2017 का परीक्षाफल खराब आने को लेकर विरोध जताया। छात्र संघ के अध्यक्ष सचिन भाटी ने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष का रिजल्ट बीते 15 जून  को विश्वविद्यालय ने इंटरनेट पर जारी किया है, जिससे कॉलेज के छात्र व छात्राएं संतुष्ट नहीं हैं।

कॉलेज के 90 फीसदी छात्र व छात्राएं फेल हैं। सोमवार को सभी छात्र-छात्राएं एकत्र होकर छात्र संघ नेताओं के साथ कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय पहुंचे और कापियों को दोबारा जांचने की मांग करते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने छात्रों की मांगों के ज्ञापन को विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजने का आश्वासन देते हुए उन्हे शांत किया। इस मौके पर रविंद्र भाटी, कनिष्का भाटी, राहुल तोंगड़, ललित सिसौदिया, सुशील, दीपक नागर, मोहित भाटी सहित छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें