फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां

Tue, 29 Aug 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां 
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव  
डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनों की गतिविधियां       
- उम्मीदवारों के चयन के लिए हो रही हैं बैठकें 
- टिकट के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की पैरवी 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली, 28 अगस्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज होने लगी है। योग्य प्रत्याशियों के चयन के लिए कॉलेज स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक बैठकों का दौर शुरु हो चुका है।
विज्ञापन


छात्र संगठनों की चयन समितियों ने भी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करना शुरु कर दिया है। नाम तय करने के लिए पूर्व डूसू पदाधिकारियों की मदद भी ली जा रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 12 सितंबर को होने हैं।

इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार सिंतबर है। जबकि 6 सितंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसकेबाद यह साफ हो जाएगा डूसू केदंगल में कौन-कौन प्रत्याशी किस्मत अजमाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में संगठनों केपास प्रत्याशी तय करने के लिए महज एक सप्ताह का समय बचा है। लिहाजा टिकट के दावेदार टिकट केलिए प्रदेश नेताओं से लेकर अन्य बड़े नेताओं तक की पैरवी लगा रहे हैं।

माना जा रहा है कि संगठनों की ओर से इस सप्ताह के अंत तक नाम सामने आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि टिकट के लिए कई अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। संगठन यदि पहले इनके नामों को घोषित करते हैं तो उन्हें टिकट के लिए ताल ठोंकने वालों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में संगठन अभी नामों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोल रहे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरु हो चुकी है। उम्मीदवारों केनाम पर विचार करने केलिए बैठकें भी की जा रही है।  आला अधिकारियों से नामों पर सहमति बनने पर टिकट मिलने वाले नामों पर अंतिम मोहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें