फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमिताशा’ विद्यालय की छात्राओं ने ‘संदेश तरंग’ के दौरान खूब लूटी वाहवाही

Thu, 17 May 2018 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी ह्यूमिनिटी फाउंडेशन की ओर से निर्धन वर्ग बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे ‘अमिताशा’ विद्यालय की छात्राओं ने एमिटी विश्वविद्यालय में ‘संदेश तरंग’ नामक तृतीय वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान ने किया। ‘संदेश तरंग’ में छात्राओं ने हितोपदेश पर आधारित नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया।

डॉ. अशोक चौहान ने कहा कि छात्राओं ने जिस बुद्धिमता से कार्यक्रम पेश किया है, उससे आभास होता है कि ये सभी सफलता के पथ पर अग्रसर है और जीवन में जरूर सफल होंगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर रितनंद बलवेद एजुकेशन फाउंडेशन के ट्रस्टी आनंद चौहान व अजय चौहान, एमिटी स्कूल ऑफ  फाइन आर्ट एवं एमिटी स्कूल ऑफ  फैशन टेक्नोलॉजी की चेयरपर्सन दिव्या चौहान, एमिटी ऑनलाइन के वाइस प्रेसीडेंट अभय चौहान, अमोल चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें