फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन में देना होगा आधार कार्ड नंबर

Fri, 26 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
students
विज्ञापन
हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन के वक्त ही छात्रों को आधार कार्ड संख्या देना होगा। आधार कार्ड नहीं होने की सूरत में आधार पंजीकरण नंबर देना होगा। नए सत्र से हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था की है। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके हरियाणा सरकार को भेजा है। अभी मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है।    
विज्ञापन


 इस बाबत कॉलेजों को मौखिक निर्देश दिया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचएसईबी) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। 
     
दरअसल, प्रदेश के सभी कॉलेजों में इस बार दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदक को बेसिक जानकारी समेत अन्य जानकारी देनी होगी। जिसमें आधार नंबर देना जरूरी होगा। विभाग का तर्क है कि हरियाणा में 95 फीसदी से अधिक लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। जिनका नहीं बना है, वह विभिन्न आधार कार्ड केंद्रों पर पंजीकरण करा सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग का कहना है कि आधार कार्ड से लिंक होने के कारण गलती की संभावना खत्म हो जाएगी। सभी तरह के वेरीफिकेशन कराने में भी आसानी होगी।      
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर विभाग की ओर से विभिन्न श्रेणी के छात्रों को वजीफा और प्रोत्साहन राशि दी जाती है। अब यह सीधा छात्रों के अकाउंट में पहुंचता है। अभी तक दाखिला लेने के बाद छात्रों से दोबारा फॉर्म और समूचित ब्यौरा लिया जाता है। आवेदन के वक्त ही आधार अनिवार्य कर देने से विद्यार्थी और विभाग दोनों का समय और मेहनत दोनों बचेगा। दाखिला के साथ ही तय हो जाएगा कि किस श्रेणी के छात्रों को कितना वजीफा मिलना है। 

आवेदन के वक्त ही यह जानकारी उपलब्ध होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग अलग से डाटा तैयार कर लेगा। जिससे बाद में सुविधा मिलेगी। अगर कोई छात्र दाखिले के बाद भी आधार नंबर मुहैया नहीं कराता है तो उसे विभाग की ओर से मिलने वाली कई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।      

इस पर भी किया जा रहा है विचार      
-आवेदन के वक्त छात्रों को आधार के साथ बैंक अकाउंट नंबर की भी जानकारी देनी होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन में अलग से कॉलम होगा। विभाग का कहना है जनधन योजना के तहत सभी लोगों के अकाउंट बैंक में है। इसके जरिए छात्रों का ऑनलाइन यूनिक कोड जेनरेट किया जाएगा। दाखिले के बाद छात्र की पहचान उच्चतर शिक्षा विभाग में इसी कोड के जरिए होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें