फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी जारी, नहीं मिल रहा दाखिला

Fri, 26 May 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
school
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत आरक्षित रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए एक माह का समय हो चुका है, लेकिन अब भी अभिभावकों को स्कूलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कुछ स्कूलों ने दाखिला देने से साफ इनकार कर दिया। सीकरी स्थित प्रेसिडियम स्कूल में कक्षा पहली से आठवीं तक आरक्षित सीटों पर आठ विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए थे, लेकिन अब तक दाखिला नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन


अभिभावक एसोसिएशन से जुड़े राजन त्यागी ने बताया कि तीसरी कक्षा के लिए हिमांशु व प्रियांशी, चौथी के लिए तरूण और छठीं कक्षा के लिए काजल व गुंजन आदि के नाम शामिल हैं। अभी तक दाखिला नहीं मिल पाया है। अभिभावक रोजाना इस उम्मीद में स्कूल पहुंच रहे हैं कि आज उनके बच्चों को दाखिला मिल जाएगा, लेकिन मायूसी के साथ लौटना पड़ रहा है। 

अभिभावकों की शिकायत पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर ने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई। जिस पर स्कूल ने बृहस्पतिवार तक विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया पूरा करने का आश्वासन दिया। स्कूल पहुंचने पर स्टाफ की कमी की बात कहकर अभिभावकों को टाल दिया।  
विज्ञापन


स्कूलों को आरक्षित रिक्त सीटों पर दाखिला देना होगा। स्कूल का कोई बहाना काम नहीं आएगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा। 
विज्ञापन

-सतेंद्र कौर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें