फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में दाखिल प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 30 जून

Tue, 16 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई में शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। 173 कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है। इग्नू में विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


इग्नू में साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमेनिटीज, कंप्यूटर साइंस, हेल्थ साइंस, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, एजुकेशन, सोशल वर्क, टूरिज्म लॉ, परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, इंटर एंड ट्रांस डिस्पिलनरी स्ट्डीज, ट्रांसलेशन, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एक्सटेंशन एंड डेवलपमेंट स्ट्डीज, फॉरेन लैंग्वेंज, जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्ट्डीज व वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग कोर्स कराए जाते हैं।

दाखिला संबंधी जानकारी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। वहीं ऑनलाइन आवेदन https://onlineadmission.ignou.ac.in पर किया जा सकता है। नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से आवेदन शुल्क दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें