बारहवीं बोर्ड की मंगलवार को हुए केमिस्ट्री के मिस्ट्री में छात्र उलझ गए। प्रश्न के लिहाज से पूरा प्रश्न पत्र तो संतुलित था लेकिन सवालों को हल करने के लिए छात्रों को लंबा समय देना पड़ा।
सवालों को इस तरह दिया गया था कि एक ही प्रश्न में दो-दो तरह के फॉर्म्यूला का प्रयोग करना था या फॉर्म्यूला का कांबिनेशन का प्रयोग करना था। इससे छात्रों को सवालों को हल करने में लंबा समय लगा।
केमिस्ट्री के शिक्षकों की माने तो प्रश्नपत्र बेहद संतुलित था। सभी सवाल एनसीईआरटी की किताब से आएं थे। मगर सवालों को ट्रिकी बनाकर थोड़ा कठिन कर दिया गया था। जिससे छात्रों को सवालों को हल करने में लंबा समय लग रहा था।
कुछ सवाल ऐसे थे जिसमें हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल की जरूरत थी। यानि एक ही सवाल में दो तरह के फॉर्म्यूला का प्रयोग करना था। पेपर बनाने वाले ने छात्रों को प्रत्येक दो सवाल के बाद एक ऐसा सवाल पूछा था।
छात्र सिलेबस के अंदर से आएं प्रश्नों से तो खुश थे लेकिन छात्रों ने कहना था सवाल को घुमाकर पूछा गया था जिससे हमे एक सवाल पर ज्यादा समय देना पड़ा। 12वीं की छात्रा ईशिकव ने कहा कि एक ही सवाल पर ज्यादा समय देने से मेरा 4 नंबर का सवाल छूट गया है। उसके मुताबिक पेपर बहुत टफ नहीं था लेकिन समय बहुत लग रहा था।
शिक्षकों का भी कहना था कि जिसने रिविजन बेहतर किया होगा उसके लिए पेपर आसान था मगर औसत छात्रों को थोड़ी मुश्किल जरूर हुई होगी। एक अन्य छात्र रिषभ के मुताबिक सवाल ऐसे पूछे जा रहे थे उसे लेकर हम कई बार फॉर्म्यूला प्रयोग करते समय दुविधा में पड़ जाते थे।
इससे सवालों को हल करने में समय लग रहा था। रिषभ के मुताबिक उसने सभी सवाल किए है लेकिन हो सकता है उन सवालों में गलतिया हो जहां पर एक ही सवाल में दो तरह के फॉर्म्यूला का प्रयोग करना था।