फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर, सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 600 पीजी सीटें बढ़ाई

Tue, 13 Mar 2018 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

आयुष्मान भारत के तहत देश में पीजी डॉक्टरों की कमी पूरा करने के लिए सरकार न कवायद शुरू कर दी है। इसी के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में करीब 600 पोस्ट ग्रेजुएट्स सीटों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


इसका औपचारिक ऐलान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी मिलते ही कर दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह ऐलान मौजूदा सत्र के खत्म होने से पहले हो जाएगा। बताया जा रहा है कि ये सीटें 166 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी। 

बता दें कि इस वक्त देश के तमाम मेडिकल कॉलेजों में करीब 28,715 पीजी सीटें हैं। इसमें से सरकारी कॉलेजों में 18,657 है। अब सरकार इन्हीं सीटों का इजाफा करना चाहती है। ताकि देश में ज्यादा से ज्यादा एमबीबीएस पास करने वाले आगे की पढ़ाई पूरा कर सकें। 
विज्ञापन


इन राज्यों को मिलीं सीटें 
601 सीटों में से पश्चिम बंगाल को 78, केरल को 75, महाराष्ट्र को 74, गुजरात को 66, कर्नाटका को 60, तामिलनाडू को 56, जम्मू कश्मीर को 44, राजस्थान को 32, उत्तर प्रदेश को 29, तेलंगाना को 24, आसाम को 10, गोवा को 15, बिहार को 11, छत्तीसगढ़ और दिल्ली को दो-दो और आंध्र प्रदेश को एक सीट मिली है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2020-21 तक एमबीबीएस की सीटों में दस हजार की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं पीजी सीटों में भी आठ हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी होने वाली है। इनमे से आधी यानी चार हजार सीटें वर्ष 2018-19 के दौरान ही बढ़ाई जाएंगी तो शेष चार हजार को वर्ष 2021 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें