फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन के बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिला रोल नंबर

Mon, 18 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू से संबंद्ध शहर के तीनों कॉलेजों में तीसरी कट ऑफ के अंतर्गत दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हर बार विद्यार्थियों को दाखिले के साथ ही उनका रोल नंबर दे दिया जाता है। मगर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शहर के कॉलेजो में तीसरी कट ऑफ के अंतर्गत करीब 70 फीसदी सीटें ही भरी हैं। रोल नंबर में देरी का कारण यह बताया जा रहा है कि इस बार नए दाखिल विद्यार्थियों को कॉलेज के स्थान पर एमडीयू यूनिवर्सिटी रोल नंबर जारी करेगी।

दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमडीयू द्वारा सभी रोल नंबर एक साथ जारी किए जाएंगे। सभी विद्यार्थियों को कॉलेज कॉपी के आधार पर रोल नंबर आवंटित किया जाएगा। दाखिले के दौरान फीस जमा करते हुए विद्यार्थियों को चालान की तीन कॉपी जारी की जाती है।
विज्ञापन


इसमें से एक बैंक, दूसरी कॉलेज और तीसरी विद्यार्थी के लिए होती है। विद्यार्थी को कॉलेज कॉपी संस्थान में जमा करानी होगी जिसके आधार पर उसे रोल नंबर दिया जाएगा। 22 जुलाई तक कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें