इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआई) की ओर से चार्टेड एकाउंटेंट्स अंतिम वर्ष और कॉमन प्रोफिशेंसी टेस्ट (सीपीटी) के नतीजे सोमवार 18 जुलाई को जारी हो रहे है।
यह परीक्षाएं बीते मई-जून 2016 में आयोजित की गई थी। सीपीटी के नतीजे दोपहर दो बजे जारी किए जाएंगे। सीए अंतिम वर्ष के नतीजे जानने के लिए आवेदक को उसके पूर्व में पंजीकृत किए गए ई-मेल आईडी पर भेजा जाएगा।
इसके अलावा छात्र संस्थान की वेबसाइट और एसएमएस के जरिए भी परीक्षा परिणाम की जानकारी ले पाएंगे।
सीए अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम एसएमएस के जरिए जानने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर सीएएफएनएल टाइप करना होगा स्पेस देकर अपना छह अंकों का अनुक्रमांक लिखकर उसे 58888 नंबर पर भेजना होगा।
इसी तरह सीपीटी की परीक्षा परिणाम जानने के लिए सीएसीपीटी टाइप करके स्पेश देना होगा फिर अपना अनुक्रमांक लिखकर उसे 58888 पर लिखकर भेजना होगा।