फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले से चूके छात्रों के लिए आज एक और मौका

Fri, 08 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ लिस्ट के तहत शुक्रवार को दाखिले लेने का आखिरी दिन है। जहां दूसरी कटऑफ वाले दाखिला पक्का कर सकेंगे, वहीं पहली कटऑफ में चूके छात्रों के पास भी दाखिला पाने का मौका है। 
विज्ञापन


ऐसे छात्र जो पहली कटऑफ में दाखिला नहीं ले पाए वे सीट होने पर इस कटऑफ में दाखिला ले सकते हैं।  दिल्ली विश्वविद्यालय में यह नियम है कि यदि कोई छात्र पहली कटऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो गया था, लेकिन वह दाखिला लेने से चूक गया था तो अब वह दूसरी कटऑफ के दाखिलों के अंतिम दिन दाखिला लेने के योग्य है। 

यह नियम हर कटऑफ के लिए मिलने वाले तीन दिनों में से आखिरी दिन पर लागू होता है। डीयू में इस बार पांच कटऑफ जारी होनी है। ऐसे में छात्रों को यह मौका हर कटऑफ के अंतिम दिन मिलेगा।यदि पहली कटऑफ में कोर्स की सीटें भर गई होगी तब कॉलेज दाखिला नहीं देगा।
विज्ञापन


आईपी कॉलेज की प्रवक्ता मनस्वनी योगी के मुताबिक अब शुक्रवार को दूसरी कटऑफ में आने वाले तो दाखिला पाने के हकदार होंगे ही साथ ही यदि कोई पहले दाखिला नहीं ले पाया तो वह भी दाखिला ले सकता है। लेकिन यदि कोर्स की सीट पहली कटऑफ में भर गई होगी तो दाखिला नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन

दाखिले के लिए तय दिनों तक लेना होगा दाखिला

डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
वहीं इससे इतर छात्र-छात्राओं को यह ध्यान रखना होगा कि कॉलेज में किसी खास कोर्स की सीट फुल हो जाने पर भी उन्हें दाखिला मिलेगा। दरअसल, दाखिले के लिए जितने दिन निर्धारित किए होते हैं उनमें यदि पहले ही सीटें फुल हो जाएं तब भी कॉलेज को दाखिला देना पड़ता है। 

दरअसल, प्रत्येक कटऑफ जारी होने के बाद दाखिले के लिए तीन दिन निर्धारित हैं। ऐसे में छात्र दाखिले के लिए तय समय में दाखिला ले सकता है। 

कई कॉलेजों में कुछ कोर्सेज में दूसरी कटऑफ में ही तय सीटों से अधिक दाखिले हो चुके हैं। अब शुक्रवार को दाखिले का आखिरी दिन है। ऐसे में यदि कोई छात्र शुक्रवार को दाखिला लेने के लिए कॉलेज पहुंचता है तो कॉलेज तय सीटों से अधिक दाखिले हो जाने के कारण दाखिला देने से मना नहीं कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें