फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अब भी सैकड़ों सीटें खाली, दाखिले के चांस बरकरार

Sun, 24 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले की चाह रखने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब भी डीयू के कॉलेज में हजारों सीटें खाली हैं। ऐसे में सामान्य से लेकर आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिले के अवसर हैं। 
विज्ञापन


खासकर बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में अधिकांश कॉलेजों में सीटें अभी नहीं भरी हैं। शुक्रवार को पांचवीं लिस्ट के दाखिले समाप्त हो जाने के बाद शनिवार को कॉलेजों ने खाली सीटों की जानकारी जारी की। 

डीयू में इस बार पांच कटऑफ जारी की गईं। अब सीटें खाली रहने पर कॉलेज मेरिट के आधार पर दाखिले करेंगे। इसके लिए योग्य छात्रों को नया पंजीकरण डीयू यूजी दाखिला पोर्टल पर कराना होगा। कॉलेजों की खाली सीटों पर नजर डालें तो नॉर्थ कैंपस से लेकर साउथ कैंपस में मेरिट से दाखिले के लिए भी चांस है। 
विज्ञापन


खाली सीटों का खुलासा करने वाले कॉलेजों में किरोड़ीमल कॉलेज की बात की जाए तो यहां बीकॉम ऑनर्स में सामान्य श्रेणी के लिए तो दाखिले का अवसर नहीं है लेकिन, ओबीसी, एससी, एसटी, पीडब्लयूडी, व कश्मीरी विस्थापितों के लिए कुल 39 सीटें खाली हैं।

इसी तरह से बीकॉम की बात की जाए तो सामान्य के लिए आठ सीटों को मिलाकर अन्य श्रेणियों समेत कुल 33 सीटों पर दाखिला मिलेगा। इस कॉलेज में सामान्य के लिए बीए अंग्रेजी में दो, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र में तीन, बीकॉम में आठ सीटें खाली हैं। 
विज्ञापन

इन कॉलेजों में है भरपूर मौका

डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
इस कॉलेज में कुल 21 कोर्सेज के लिए कुल 305 सीटें अब भी खाली हैं। इस तरह से आरक्षित श्रेणी का दाखिला तो आसानी से होगा। 

रामजस कॉलेज
सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 251 सीटें बाकी हैं। इस कॉलेज में सामान्य के लिए केवल बीए में 16, अंग्रेजी में 1, हिंदी में 1, राजनीति शास्त्र में पांच व बीएससी फिजिकल साइंस में 13 सीटों पर दाखिले की गुंजाइश हैं। 

कॉलेज में उपलब्ध 17 कोर्सेज में कश्मीरी विस्थापितों के लिए सभी कोर्सेज में एक से 9 सीटें खाली हैं। सभी श्रेणियों के लिए सबसे अधिक बीए, बीए इतिहास ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी फिजिकल साइंस, बीएससी केमिस्ट्री में सीटें खाली होने के कारण दाखिला होगा। 

आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज में 458 सीटें खाली 
इस कॉलेज में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 458 सीटें पांचवीं कटऑफ के बाद भी खाली हैं। सामान्य के लिए बीए हिंदी, बीए इतिहास, बीएससी एप्लायड फिजिकल केमिस्ट्री), बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी केमिस्ट्री में ही दाखिले बंद हुए हैं। 

सामान्य के लिए सबसे अधिक बीकॉम में 35 व बीकॉम ऑनर्स में 7 सीटों पर दाखिला हो जाएगा। जबकि बीएससी फिजिकल साइंस कंप्यूटर में 10 व बीएससी फिजिकल साइंस केमिस्ट्री में 11 सीटें खाली हैं। कश्मीरी विस्थापितों के लिए दो से लेकर पांच सीट तक कुल 17 कॉलेजों में उपलब्ध है। 

आर्यभट्ट कॉलेज 
आर्यभट्ट में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 229 सीटें खाली हैं। सबसे अधिक सामान्य के लिए 37 सीटें खाली हैं जबकि बीकॉम ऑनर्स के लिए 15 व बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स के लिए 15, व बीए अंग्रेजी के लिए 13 सीटें व बीए के लिए 6, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र के लिए 3, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र में 7, बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस में 5 सीटें खाली हैं। बताया जा रहा है कि पांचवीं कटऑफ में भी छात्रों के शिफ्टिंग जारी रखने व दाखिला रद्द कराने के कारण खासकर बीकॉम में सीटें खाली हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें