फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में ईसीए व स्पोर्ट्स ट्रायल का शेड्यूल जारी

Thu, 15 Jun 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटा व ईसीए कोटा के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ईसीए के तहत 12 गतिविधियों के लिए ट्रायल जहां 17 जून से शुरू कर 27 जून तक चलेंगे। वहीं स्पोर्ट्स के तहत 35 खेलों के लिए ट्रॉयल 27 जून से शुरू होंगे और 6 जुलाई तक चलेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्पोर्ट्स कोटे के लिए इस बार 12,914 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि ईसीए कोटे के दाखिले के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। ईसीए के ट्रायल अलग-अलग कॉलेजों में होंगे।

क्रिऐटिव राइटिंग के लिए 20-21 जून, डांस के लिए 21 से 26 जून, डिबेट 17 से 26 जून, डिजिटल मीडिया 19 से 21 जून, फाइन आर्ट्स 17 जून, संगीत 17 से 25 जून, थियेटर 17 से 26 जून, क्विज 22 से 23 जून, अध्यात्म (अल्पसंख्यक कॉलेजों में) 22 जून, एनसीसी 22, 23, 24 व 27 जून व एनएसएस के लिए 18,19, व 20 जून को ट्रायल होंगे। ईसीए के दाखिले में 25 फीसदी प्रमाणपत्रों की व 75 फीसदी ट्रायल की वेटेज रखी गई है।
विज्ञापन

     
उधर स्पोर्ट्र्स ट्रायल के बाद मेरिट लिस्ट 13 जुलाई से पहले जारी होगी। जिसके बाद 15 जुलाई तक कॉलेजों में सत्यापन और दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। उल्लेखनीय है कि कॉलेजों में स्पोर्ट्र्स की 2500 से अधिक सीटें और उनके लिए 12, 914 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

इस बार स्पोर्ट्र्स ट्रायल की वेटेज 60 फीसदी और खेल आधारित प्रमाणपत्रों की वेटेज 40 फीसदी रखी गई है। इस बार छात्र को ट्रॉयल के 60 अंकों में से कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें