गणित की मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करने के उद्देश्य से प्रतिष्ठित साउथ ईस्ट एशियन मैथमेटिकल ओलंपियाड(एसईएएमओ) 6 अगस्त को आयोजित होगा। यह पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कक्षा पांचवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्र इस ओलंपियाड में हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। इस ओलंपियाड में गणित विषय के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस ओलंपियाड में हिस्सा लेने वाले टॉप 0.025 फीसदी छात्रों को गोल्ड प्लेटेड मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जबकि अगले 1 फीसदी छात्रों को सिल्वर प्लेटेड मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अगले 2 फीसदी छात्रों को ब्रान्ज मेडल व प्रमाण दिया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को भाग लेने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। एसईएएमओ के प्रोग्राम मैनेजर एवं एसोसिएट एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तैरी च्यू ने कहा कि यह ओलंपियाड छात्रों को गणित में हर तरह केसवाल हल करने में सक्षम बनाता है, उन्हें अवधारणाओं को गहराई से समझने में मदद करता है।