दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएमएस(बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीबीए-एफआईए(बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट एनालिसिस और बीबीई ( बीए ऑनर्स बिजनेस ईकोनॉमिक्स) सरीखे प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए दाखिला फॉर्मूला लगभग तय कर लिया गया है। इन कोर्सेज में दाखिले 60-40 फीसदी केफॉर्मूले से होंगे। इससे पहले दाखिला समिति की बैठकों में 65-35 फॉर्मूले को लेकर चर्चा की जा रही थी।
प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए दाखिले केइस प्रस्ताव केमुताबिक दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 60 फीसदी और बारहवीं कक्षा केअंकों की वेटेज 40 फीसदी की होगी। वहीं साक्षात्कार व समूह चर्चा इस बार नहीं होगी।
केवल प्रवेश परीक्षा व बारहवीं केअंकों के आधार पर ही मेरिट तय होगी। बीते साल तक साक्षात्कार व समूह चर्चा दाखिले के फॉर्मूले में शामिल थी। लेकिन इस बार इनकेबिना ही मेरिट तैयार होगी।
बताया जा रहा है कि डीयू प्रशासन स्वयं चाहता था कि समूह चर्चा व साक्षात्कार को दाखिले फॉर्मूले में ना रखा जाए। इसके लिए प्रशासन ने फैकल्टी ऑफ अप्लॉइड सोश्ल साइंस से सिफारिशें भी मांगी थी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएमएस छ कॉलेजों में चलता है लेकिन आगामी सत्र से इस कोर्स केलिए शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंसेज फॉर वूमेन में भी दाखिले लिए जाएंगे। जबकि दोनों अन्य कोर्सेज के लिए अलग-अलग कॉलेजों में दाखिले होते हैं।
इन तीनों कोर्सेज में एक हजार से अधिक सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। जिसके लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।