फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के स्कूल ने अभिभावकों को लिखा पत्र, बढ़ी फीस भरो वरना स्कूल हो जाएगा बंद

Sat, 01 Dec 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने अभिभावकों की सहूलियत के लिए निजी स्कूलों पर सख्ती कर रखी है। लेकिन अब ये सख्ती स्कूलों के लिए बड़ी परेशानी बन रही है और यही वजह है कि खुद को चलता रखने के लिए अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों को चिट्ठी लिखनी पड़ी है।

विज्ञापन


यह बात है दक्षिण दिल्ली के ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल की। स्कूल ने चिट्ठी में लिखा है कि अस्थाई तौर पर अभिभावक उतनी ही फीस भरें जितनी स्कूल ने बढ़ा दी थी। स्कूल ने ये भी लिखा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो स्कूल अनौपचारिक रूप से बंद किया जा सकता है।

दरअसल दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सख्त आदेश दिया है कि वह अपनी मर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकते हैं। चिट्ठी में लिखा है, 'शिक्षा निदेशालय के आदेश का पालन करने पर स्कूल भारी घाटे में चला जाएगा। इसकी वजह से पिछले 6 दशकों से चल रहा स्कूल अनौपचारिक रूप से बंद भी हो सकता है।' 
विज्ञापन


इस खत से बच्चों के अभिभावक दुविधा में हैं कि अब वह क्या करें। अगर फीस नहीं भरी तो कहीं सच में स्कूल बंद हो गया तो उनके बच्चों का क्या होगा।

इस मामले में स्कूल ने दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। स्कूल ने अदालत में कहा कि उन्हें फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा निदेशालय की इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। शिक्षा निदेशालय ने अपना पक्ष नहीं रखा है इसलिए अभी इस मामले पर कोई फैसला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें