फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों ने कॉलेज से मारा बंक तो एसएमएस पहुंचेगा घर

Wed, 29 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
छात्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
घर से कॉलेज जाने का बहाना बनाकर  बंक मारने वाले विद्यार्थियों की अब खैर नहीं है। यदि उन्होंने ऐसा किया, तो उनकी शिकायत एसएमएस के जरिए कॉलेज प्रशासन उनके घर तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन


जिससे उनकी पोल खुलने में देर नहीं लगेगी।  सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज में पढने वाले विद्यार्थियों के घर सूचना देने के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से एसएमएस सेवा शुरू होने जा रही है।

इसके तहत अब कॉलेज से विद्यार्थी बंक नहीं मार पाएंगे। अगर ऐसा होगा तो एसएमएस के जरिये अभिभावकों को भेजी गई सूचना से घर पर उनकी पोल खुल जाएगी।

कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि खून पसीने की कमाई खर्च करने के बाद जब एक अभिभावक का बेटा-बेटी पढने के लिए कॉलेज आने के बहाने इधर-उधर मौज-मस्ती करने के लिए निकल जाते हैं, तो इससे अभिभावकों को बहुत तकलीफ होती है।
विज्ञापन


इसके अलावा कॉलेज से बंक मारने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी अच्छा नहीं आता। इसी को देखते हुए एसएमएस सेवा शुरू की गई है। इसका मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए जागरूक कर कॉलेज में शिक्षा स्तर पर उठाना है।

ऐसे भेजी जाएगी जानकारी
सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का फोन नंबर कोर्स कोर्डिनेटर के पास पंजीकृत होगा। कोर्डिनेटर दोपहर तीन बजे तक गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों की सप्ताहभर की सूची तैयार कर उनके घर एसएमएस भेजेगा। एसएमएस का खर्च कॉलेज प्रबंधन उठाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें