दिल्ली विश्वविद्यालय की सत्र 2017-18 के लिए दाखिला प्रक्रिया बृहस्पतिवार से एक बार फिर शुरु होने जा रही है। दरअसल डीयू प्रशासन ने सातवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के दाखिले के लिए विद्यार्थियों को महज दो दिन बृहस्पतिवार व शुक्रवार ही मिलेंगे।
भले ही सामान्य श्रेणी केलिए दाखिले केगिने-चुने चांस हों लेकिन ओबसी, एससी, एसटी व शारीरिक रुप से अक्षम वर्ग के लिए दाखिले कई कॉलेज में हो सकते हैं। सातवीं लिस्ट में आरक्षित वर्गों केलिए कई पॉपुलर कोर्सेज में दाखिले के विकल्प खुले हुए हैं। सामान्य के लिए जिन भी कॉलेजों में दाखिले का चांस हैं उनमें सबसे ज्यादा बीकॉम में ही है।
सातवीं कट ऑफ लिस्ट में कैंपस कॉलेजों की बजाए आउट ऑफ कैंपस व साउथ कैंपस कॉलेजों में ही दाखिले के अवसर है। आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज में सामान्य श्रेणी के अंतर्गत बीकॉम ऑनर्स केदाखिले 90.25 फीसदी पर फिर से खुल गए हैं।
वहीं बीएससी ऑनर्स जूलॉजी में 88.33 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। बीएससी ऑनर्स फिजिक्स के दाखिले 94 फीसदी पर दाखिले खुले हैं। किरोड़ीमल कॉलेज में सामान्य श्रेणी केलिए फिजिक्स ऑनर्स में दाखिले फिर से खुल गए हैं।
अब यहां 95.66 फीसदी पर लिया जा सकता है। बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री में 91 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। कॉलेज ने इस कोर्स के लिए 0.66 फीसदी की गिरावट की है। उल्लेखनीय है कि पांचवी तक कट ऑफ आनी थी लेकिन सीटें भरी ना जाने के कारण छठी व सातवीं लिस्ट निकाली गई है।
सामान्य के लिए कहां हैं चांस
शिवाजी कॉलेज में बीए ऑनर्स अंग्रेजी में 89 फीसदी, बीए ऑनर्स भूगोल 87 फीसदी पर दाखिला मिल सकता है। बीकॉम के लिए कॉलेज ने कट ऑफ में 1 फीसदी की गिरावट कर 91.5 फीसदी कट ऑफ निकाली है। इतिहास में 86.25 फीसदी पर दाखिले खुले हैं।
पहले दाखिले रद होने पर ही दाखिले हो रहे थे। जानकी देवी कॉलेज में बीकॉम में 89फीसदी पर कालिंदी कॉलेज में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में 88.5 फीसदी पर दाखिला मिल सकेगा। मैत्रेयी कॉलेज में बीक़ॉम में 90 फीसदी पर कमला नेहरु कॉलेज में 93.75 फीसदी पर दाखिला हो सकेगा।
कुछ कॉलेजों में बीए प्रोग्राम और इतिहास में भी दाखिले का अवसर है। हिंदू कॉलेज में बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र में 97.25 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। इन्द्रप्रस्थ कॉलेज में अर्थशास्त्र केदाखिले सातवींकट ऑफ में 96 फीसदी पर खुल गए हैं।