फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च तक 

Wed, 01 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध यूजी, पीजी परंपरागत और व्यवसायिक कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम मार्च तक आएगा। आंसर-सीट का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जल्दी परिणाम के लिए विश्वविद्यालय ने तीन केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन



सबसे पहले बीएससी एजी व बीबीए, बीसीए सहित ज्यादा छात्रों वाली परीक्षा की आंसर-सीट का मूल्यांकन होगा। बता दें कि सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं। समय से परिणाम देने के लिए विश्वविद्यालय ने कैंपस में मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


सीसीएसयू प्रशासन के  अनुसार, सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने से पहले ही विषम सेमेस्टर में सभी कोर्स के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें