फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन: कट ऑफ तैयार करने के लिए कॉलेजों को नहीं मिली सीडी

Wed, 21 Jun 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पहली सूची का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। लेकिन अब तक कॉलेजों को कट ऑफ तैयार करने के लिए फॉर्मों के आंकड़े की सीडी का इंतजार है। आवेदन फॉर्म की स्कैनिंग और विश्लेषण प्रक्रिया पूरी होने के बाद नतीजों को वर्गीकृत कर एक सीडी तैयार कर कॉलेजों को भेजी जाती है। 
विज्ञापन


डीयू प्रशासन यह सीडी सभी कॉलेजों को भेजता है ताकि आंकड़ों के आधार पर कॉलेज प्रशासन कट ऑफ लिस्ट तैयार कर सकें। वहीं कट ऑफ जारी करने से पहले बुधवार या बृहस्पतिवार को सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक भी होगी। डीयू के एक कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि अब तक सीडी मिल जानी चाहिए थी, जिसके आधार पर कट ऑफ तैयार कर सकें। कहा गया है कि जल्द ही सीडी मिल जाएगी। 

सीडी मिलने के बाद कॉलेज अपनी दाखिला कमेटी की बैठक कर कट ऑफ का निर्धारण करेंगे। यदि हमारे पास आंकड़े देर से पहुंचेंगे तो कट ऑफ तैयार करने में परेशानी होगी। 
विज्ञापन


उधर, अगले दो दिनों में डीयू प्रिंसिपल्स को भी बुलाएगा। जिसमें उन्हें दाखिला गाइडलाइंस, दाखिले ध्यान पूर्वक करने, तय सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए कट ऑफ का सही निर्धारण करने, व अन्य सावधानी बरतने के संबंध में बताया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात तक मीडिया को कट ऑफ उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें