फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की युवा संसद में गंभीर मुद्दों पर जमकर हुई बहस 

Fri, 16 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
युवा संसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचा गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बृहस्पतिवार को युवा संसद का आयोजन हुआ। संसद की कार्रवाई शपथ ग्रहण समारोह के साथ शुरू हुई। 
विज्ञापन


प्रश्न काल के दौरान पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मंत्रियों से उनके विभागों की योजनाओं एवं क्रियाकलापों पर सवाल उठाए। इसके बाद विभिन्न विधेयक सदन के पटल पर रखे गए।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत खाद्य सुरक्षा विधेयक 2016 पारित किया गया। विधेयक पर पक्ष-विपक्ष पर जमकर तकरार हुई। 

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शर्मा, शिक्षाविद् प्रो. टीडी दिनकर, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव और प्रधानाचार्या साधना चौधरी थीं, जबकि निर्णायक मंडल के रूप में डाइट (पाली) के जलवंत सिंह और अर्चना विशेष तौर पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन


युवा संसद कार्यक्रम प्रभारी रामवीर शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। युवा संसद में स्पीकर की भूमिका पूजा ने निभाई। 

नेता विपक्ष के रूप में काजल ने विधेयक को चुनावी स्टंट कहा। वहीं, सांसद अंशु ने विधेयक को हवा-हवाई घोषणा कहा। विपक्षी सांसद अंजलि ने इस पर काम रोको प्रस्ताव लाने की मांग की।  

गृहमंत्री के रूप में दीपक ने प्रभावी तरीके से आतंकवाद और कावेरी जल विवाद पर दलील दी। जबकि विदेशी मंत्री के रूप में शाहना ने सरकार की विदेशी नीति को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए देश को मजबूत करने की दिशा में कदम बताया। 

युवा संसद में छात्रों ने कश्मीर मुद्दा, कालाहांडी मुद्दा, मलेरिया मुक्त भारत और प्राकृतिक आपदा जैसे विषयों पर जोरदार चर्चा की। विभिन्न मुद्दों पर छात्रों ने बहस करते हुए उसे वास्तविक रूप देने का प्रयास किया। 

कावेरी जल विवाद पर प्रधानमंत्री के रूप में छात्र सोनू ने लोगों से शांति की अपील की। युवा संसद में काजल ने नेता प्रतिपक्ष, अंजलि विपक्ष उपनेता, चंचल लोकसभा उपाध्यक्ष, प्रह्लाद सिंह मानव संसाधन मंत्री, राजेश युवा एवं खेल मंत्री, संसदीय कार्यमंत्री प्रिंस, राजकुमार रक्षामंत्री, मेघा ने स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्राध्यापक सतीश अधाना, युधिष्ठिर, डा. रुददत्त शर्मा, डा. बाबूराम, बीएड प्रशिक्षु तमन्ना और चंदन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें