फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए आगे आए छात्र

Sat, 29 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर सबसे पटाखे बच्चे ही जलाते हैं। बच्चों को उनके पैरेंट्स पटाखे दिलवाते हैं। इस बार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए छात्रों को जागरूकता अभियान चलाया गया। अब बच्चों को पटाखे नहीं दिलाने की अपील स्कूल मैनेजमेंट की ओर से अभिभावकों के लिए की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को स्कूलों में छुट्टी के साथ ही पैरेंट्स के लिए नोट लिखकर पटाखे नहीं दिलाने की अपील की गई। दिवाली से पहले स्कूल एसोसिएशन की ओर से स्कूलों को एक पत्र भेजकर छात्रों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की अपील की गई थी।

जिसमें पटाखे से होने वाले प्रदूषण की गणित को समझाया गया था और स्कूल के नोटिस बोर्ड पर बकायदा इसे लगाया गया। छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर इस पर खुद अमल करने की शपथ ली और दूसरों को जागरूक किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोटरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विशेष रैली निकाली। छात्रों को विशेष असेंबली के जरिए उन्हें पटाखे से प्रदूषण होने के बारे में बताया गया। पटाखे छोड़कर इको फ्रेंडली दिवाली कैसे मना सकते हैं। इस बारे में जानकारी दी गई। छात्रों से दिवाली के दिन गरीबों और बेसहारों के बीच जाकर दुख बांटने का तरीका बचाया गया। 

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि स्कूलों को एसोसिएशन की ओर से इको फ्रेंडली दिवाली के बारे में जागरूक करने के लिए पत्र भेजा गया था। स्कूलों में रैली निकाली गई। छात्रों को क्लास में गतिविधि करके भी बताया गया। इस बार दिवाली में पटाखे की प्रदूषण कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें